41 वर्षों की सेवा के बाद धनेश्वर चौधरी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाई..
पुलिस विभाग में 41 वर्षों तक निरंतर सेवा देने वाले प्र० आ० धनेश्वर चौधरी 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।


