सूदखोर तोमर ब्रदर्स का अलीशान बंगला किया गया कुर्क, नगर निगम भी इससे पहले रोहित तोमर के अवैध ऑफिस पर चला चुका बुलडोजर..
राजधानी रायपुर में सूदखोरी के काले कारोबार से चर्चित तोमर ब्रदर्स की शानो-शौकत पर कानून ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को प्रशासन ने भाठागांव स्थित उनके आलीशान बंगले को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई CJM कोर्ट के आदेश के बाद की गई। कुर्क किए गए बंगले में दोनों भाइयों का करीब 1500-1500 स्क्वायर फीट हिस्सा है।




