चाकू की नोक पर स्कूल छात्रा का अपहरण, छेड़छाड़ के बाद छोड़ा गली में, पुलिस ने आरोपी को दबोचा..
रायगढ़ जिले में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख दिखाया है। महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूल छात्रा के अपहरण और छेड़छाड़ के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक शाकिब खान (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
