महिला के पूर्व प्रेमी ने 14 महीने के बच्चे का किया अपहरण, मां की शिकायत पर बच्चा नागपुर से बरामद..
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 14 महीने के मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के कलिंग नगर में एक महिला के घर में घुसकर उसके बच्चे को जबरन ले जाने का आरोप पड़ोस में रहने वाले उसके पूर्व प्रेमी पर लगा है।

