अपराध दर्ज करने महिला से 30 हजार की वसूली, 20 हजार लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप, पैसे वापस कर एसएसपी ने थानेदार को किया लाइन हाजिर..
न्यायधानी बिलासपुर में एसएसपी की सख्ती का असर थानेदारों पर नजर नहीं आ रहा है। आलम ये है कि पीड़ित पक्ष का अपराध दर्ज करने और अपराधी को मुचलका पर छोड़ने के नाम पर पैसों की वसूली की जा रही है। ऐसा ही मामला तखतपुर थाना में सामने आया है। यहां पदस्थ थानेदार अनिल अग्रवाल पर महिला से 30 हजार रुपए लेकर एफआईआर दर्ज करने और आरोपी को मुचलका देने के लिए भी 20 हजार रुपए लेने का गंभीर आरोप लगा है।


