महाठग शिवा साहू को मौक़ा: 24 मार्च को पेशी में हाजिरी का अंतिम मौका, नहीं पहुंचे तो एकतरफा कार्रवाई..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में चर्चित शिवा साहू ठगी मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी शिवा साहू को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए अंतिम अवसर दिया है। कलेक्टर न्यायालय सारंगढ़ में 24 मार्च को पेशी तय की गई है। निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में न्यायालय द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर न्यायालय में लंबित है प्रकरण

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर न्यायालय सारंगढ़ में प्रकरण क्रमांक 202511321300009 लंबित है, जिसमें पक्षकार के रूप में छत्तीसगढ़ शासन बनाम शिवा साहू एवं अन्य (निवासी रायकोना) शामिल हैं। इस मामले में कई बार नोटिस जारी किए जाने के बाद भी शिवा साहू की ओर से संतोषजनक उपस्थिति नहीं हो पाई, जिसके बाद अब अंतिम अवसर दिया गया है।

ठगी कांड को लेकर पहले से चर्चाओं में मामला

शिवा साहू का नाम पहले से ही एक बहुचर्चित ठगी प्रकरण को लेकर सुर्खियों में रहा है। आरोप है कि विभिन्न माध्यमों से लोगों को झांसे में लेकर आर्थिक लेनदेन में गड़बड़ी की गई, जिससे कई लोग प्रभावित हुए। मामले के सामने आने के बाद से ही स्थानीय स्तर पर यह प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रशासन की ओर से साफ संकेत दिए गए हैं कि यदि 24 मार्च को शिवा साहू न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एकतरफा निर्णय लिया जाएगा। इससे मामले में आगे की कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

प्रभावितों को न्याय की उम्मीद

इस पूरे प्रकरण में प्रभावित लोगों की नजर अब आगामी सुनवाई पर टिकी हुई है। लंबे समय से चल रहे इस मामले में अब निर्णायक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Scroll to Top