बगीचा क्षेत्र में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझी, 1000 रुपये के लिए दोस्त ने ली जान, पहले फोन कर दोस्त को बुलाया, फिर मारकर जंगल में फेंक डाला..
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि महज 1 हजार रुपये के मोबाइल बकाया को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने राजेश दास की हत्या कर दी।
