जन्मदिन पर पूर्व छात्र पंकज चौहान ने स्कूली बच्चों को कराया न्यौता भोज, विद्यालय परिवार ने किया आभार व्यक्त..
विकासखंड पुसौर के शासकीय प्राथमिक शाला जेवरीडीह में पूर्व छात्र पंकज चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए अपने इस खास दिन को यादगार बनाया।





