साइबर जागृति अभियान में 84 जगह पहुंची पुलिस और 5931 लोगों को किया जागरूक, फर्जी सोशल मीडिया आईडी और सरकारी अफसर बनकर ठगी से बचने के बताए तरीके..
जिले में साइबर ठगी के खिलाफ चल रहे साइबर जागृति अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को जिले के 84 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान 5931 से ज्यादा नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी गई।

