तखतपुर की जर्जर सड़कों पर उफन पड़ा जनाक्रोश: केंद्रीय मंत्री का काफिला रोका, बैरंग लौटे तोखन साहू
तखतपुर नगर की खस्ताहाल सड़कों से त्रस्त जनता का गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर फूट पड़ा। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला मनियारी नदी पुल पर स्थानीय युवाओं ने रोक लिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मंत्री साहू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर जैसे ही मुंगेली के लिए रवाना हुए, तभी आक्रोशित नागरिकों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया।



