कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने बरमकेला में की विभागीय समीक्षा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश..
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरुवार को जनपद पंचायत बरमकेला में दिनभर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कई विभागों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।





