गढ़ विच्छेदन कर उत्साह से मनाया गया दशहरा : सारंगढ़ के रियासतकालीन दशहरा उत्सव के साक्षी बने कलेक्टर..
विजयादशमी पर्व पर रियासतकालीन गढ़ विच्छेदन सारंगढ़ दशहरा हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। सारंगढ़ राज परिवार के डॉ मेनका देवी सिंह (वर्तमान राजा), उनके पति डॉ परिवेश मिश्रा, पुत्री कुलिशा सिंह के साथ इस वर्ष कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, विधायक उत्तरी जांगड़े की उपस्थिति ने अंचल के लोगों के उत्साह को दोगुना किया।


