छत्तीसगढ़

पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सी-सेक्शन डिलीवरी की हुई शुरुआत, गर्भवती महिलाओं को क्षेत्र में ही मिलेगी सुरक्षित प्रसव सुविधा..

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में 1 अक्टूबर से सी-सेक्शन (सिजेरियन) डिलीवरी और शल्य चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत की गई। इस पहल से अब क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव के साथ-साथ जटिल सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की सुविधा भी स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।

पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सी-सेक्शन डिलीवरी की हुई शुरुआत, गर्भवती महिलाओं को क्षेत्र में ही मिलेगी सुरक्षित प्रसव सुविधा.. Read More »

कृषि विभाग द्वारा फसलों को रोग एवं कीट से बचाव के उपाय..

अधिक नमी और मध्यम तापमान कीटों और रोग कारक फफूंदों के फैलाव के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाते हैं। ऐसे में रोग एवं कीटों का हमला किसानों की चिंता बढ़ा सकती है। सामन्यतः इस स्थिति में धान की फसलों में भूरा माहू ,पेनिकल माइट और गंधी बग जैसे कीट देखने को मिलते है तथा इसके अलावा धान की फसल पर मुख्य रूप से शीथ ब्लाइट (चरपा) जैसे रोग लगने की संभावना बनती है।

कृषि विभाग द्वारा फसलों को रोग एवं कीट से बचाव के उपाय.. Read More »

बड़ी खबर : पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर धरना देने पहुंचे रायपुर, किए गए हाउस अरेस्ट..

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग को लेकर धरना देने पर अड़े हुए हैं। रायपुर पहुंचते ही प्रशासन ने उन्हें एम्स के पास हाउस अरेस्ट किया और उनके धरने को रोकने के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिया।

बड़ी खबर : पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर धरना देने पहुंचे रायपुर, किए गए हाउस अरेस्ट.. Read More »

नवरात्रि में मुंगेली पुलिस की सख्ती, भीड़ भाड़ वाले इलाकों से 200 कड़े किए जप्त..

नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए मुंगेली पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। त्यौहार के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और दुर्गा पंडालों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने पुलिस की टीम लगातार चेकिंग कर रही है। इसी अभियान में शहर और आसपास के इलाकों से पुलिस ने 200 मोटे कड़े जब्त किए हैं।

नवरात्रि में मुंगेली पुलिस की सख्ती, भीड़ भाड़ वाले इलाकों से 200 कड़े किए जप्त.. Read More »

ग्राम पंचायत कोतरा का पंचायत भवन जर्जर, ग्रामीण डर के साए में करते हैं काम..

जनपद पंचायत बरमकेला के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत कोतरा इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही का शिकार है। हजारों की आबादी वाले इस पंचायत का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि यहां बैठकर काम करना खतरे से खाली नहीं है। बावजूद इसके आज भी सभी सरकारी और पंचायत से जुड़े कार्य इसी जर्जर भवन में हो रहे हैं।

ग्राम पंचायत कोतरा का पंचायत भवन जर्जर, ग्रामीण डर के साए में करते हैं काम.. Read More »

सास और दामाद की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, पुलिस हिरासत में दो संदेही..

जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायकेरा गांव से दोहरे हत्याकांड की खबर सामने आई है। सास और दामांद को मौत के घाट उतारा गया है, वही मृतका की बेटी गंभीर रूप से घायल है। घटना कल शाम की बताई जा रही है। सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सास और दामाद की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, पुलिस हिरासत में दो संदेही.. Read More »

Scroll to Top