छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी जारिता लैतफलांग के नेतृत्व में सारंगढ़ में वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च, ज्ञानेश कुमार का हुआ पुतला दहन..
कांग्रेस के लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत सारंगढ़ में पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जारिता लैतफलांग शामिल हुईं।


