रैंप योजना के तहत एमएसएमई उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न, युवाओं को स्वरोजगार एवं स्थानीय उत्पाद से उद्यम करने का दिया गया प्रशिक्षण..
केंद्र सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत जिला पंचायत में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र से उप प्रबंधक कमल ध्रुव तथा शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय से प्राचार्य लोकेश्वर पटेल ने अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रतिभागियों को उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया।
