जनसुनवाई पर बवाल : भारी पुलिसबल के बीच ग्रामीणों ने जताया विरोध, पुलिस प्रशासन हाय हाय.. मुर्दाबाद के नारे, आखिरकार सादे कागज पर एसडीएम ने लिखा जनसुनवाई निरस्त..
सारंगढ़ जिले के कपिसदा ब में सोमवार को जो हुआ, उसने प्रशासन की तैयारी और नीयत दोनों पर सवाल खड़े कर दिए। मेमर्स ग्रीन सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड की चूना पत्थर खदान परियोजना को लेकर रखी गई जनसुनवाई विरोध के बीच पूरी तरह बिखर गई। ग्रामीणों के गुस्से और विरोध के सामने प्रशासन कमजोर पड़ता दिखा और आखिरकार एसडीएम को सादे कागज पर जनसुनवाई निरस्त लिखकर देना पड़ा।


