धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन में फंसा युवक, हुई दर्दनाक मौत, कड़ी मशक्कत के बाद निकला गया शव..
जिले के लोरमी के पुटुपारा में धान मिसाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थ्रेसर मशीन में धान डालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे मशीन के अंदर जा फंसा और देखते ही देखते मशीन ने उसके पूरे शरीर को अंदर खींच लिया।


