सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, रेड़ा गांव में दी गई दबिश..
जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सारंगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम रेड़ा में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।

