सरिया के रामचंडी मंदिर में शारदीय नवरात्रि शुरू, 42 गांवों से पहुंचे श्रद्धालु, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब..
सरिया नगर स्थित मां रामचंडी मंदिर में रविवार, 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना हुई।

