मुख्यमंत्री की पांच घोषणाओं को मिली मंजूरी, जिले के पूर्वी वनांचल में विकास को मिलेगी नई गति, भीखमपुरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने की थीं घोषणाएं..
सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले की पूर्वी सीमा पर स्थित बरमकेला विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।
