साल्हेओना धान घोटाला : 6 कर्मचारी जेल में, लेकिन प्राधिकृत और नोडल अधिकारी पर कार्रवाई कब?
साल्हेओना धान उपार्जन केंद्र में करीब 99 लाख रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस अब तक समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक, भृत्य, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी और चौकीदार सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

