तिरंगे की शान में उमड़ा मुंगेली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, कृषि उपज मंडी से डॉ. मुखर्जी स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा..
देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ” के अवसर पर जिले में उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

