सब इंस्पेक्टर को 15 साल की सजा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप साबित, पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के मामले में भी कोर्ट ने सुनाई सजा..
जगदलपुर में एक सब इंस्पेक्टर को शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के मामले में 15 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सब इंस्पेक्टर विकेश चौहान को दोषी ठहराते हुए कुल 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

