कलेक्टर ने विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अनुविभाग स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक, सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगेंगे बिजली कनेक्शन और बनेंगे शौचालय
रायगढ़/ कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर कलेक्टर भीम सिंह ने आज विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम और जोनल अधिकारियों के साथ सीधे बातचीत की. कलेक्टर सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिये कि क्वारेंटीन सेंटरों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो सभी वरिष्ठ अधिकारी क्वारेंटीन सेंटरों में स्वयं जाकर निरीक्षण करें

