शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला : सरकार ने दी 292 और पदों की मंजूरी, अब पूरे 5000 पदों पर होगी नियुक्ति, देखें आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब राज्य में 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति मिल गई है। इससे पहले 4,708 पदों की ही भर्ती की मंजूरी थी, लेकिन सहायक शिक्षकों के 292 पदों के सृजन के साथ पूरे 5,000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।



