एनडीपीएस केस डायरी में लापरवाही पर IG का बड़ा एक्शन, डोंगरीपाली थाना प्रभारी और विवेचक पर जुर्माना, DSP को भी फटकार..
बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने एनडीपीएस मामले की जांच में लापरवाही और वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्ती दिखाई है। डोंगरीपाली थाने के एक एनडीपीएस केस की केस डायरी की समीक्षा के दौरान खामियां मिलने पर थाना प्रभारी और विवेचक पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।


