जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 1 मई से 10 जून तक 15-20 पंचायतों के क्लस्टरों में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, समय सीमा की बैठक आयोजित..
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा का बैठक लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली


