रायगढ़ : शिल्प कलाकृतियों को बढ़ावा देने के लिये एकताल में लोन मेला आयोजित कर ऋण स्वीकृत करायें-कलेक्टर भीम सिंह… झारा परिवार के लोगों का राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड, लेबर कार्ड बनाने के निर्देश…
रायगढ़// कलेक्टर भीम सिंह ने आज एकताल झारापारा का निरीक्षण कर झारा परिवार के सदस्यों से मिलकर उनके द्वारा बनाई जा रही कलाकृतियों का अवलोकन किया। एकताल स्थित झारा परिवार के सदस्यों में बहुत से लोग राष्ट्रीय और स्टेट स्तर के अवार्ड से सम्मानित कलाकार है। इनके द्वारा ढोकरा शिल्प, पीतल से बनायी गई कलाकृतियों


