दिव्यांगजनों के उपयुक्तता प्रमाण पत्र हेतु 8 और 9 जुलाई क़ो रायपुर में शिविर, दिव्यांग विद्यार्थियों के शिक्षा के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// दिव्यांगजनों के लिए तकनीकी पाठ्यक्रमों, प्रोफेशनल कोर्स (कृषि, पॉलिटेक्निक, मैनेजमेन्ट कोर्स) में प्रवेश के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। इसके लिए शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरनबाजार रायपुर में 8 और 9 जुलाई को सुबह 11 से 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों के शिक्षा के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp Group Click Here

छत्तीसगढ़ राज्य के दिव्यांगजनों को इस प्रमाण पत्र के लिए जबलपुर जाना होता है। इस हेतु राज्य के शिक्षित दिव्यांगजनों के सुविधा के लिए भारत सरकार एवं श्रम मंत्रालय के नेशनल कैरियर सेन्टर फॉर डिफरेंटली एबल्ड, जबलपुर द्वारा दिव्यांगजनों को उनके दिव्यांगता का परीक्षण कर पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उपयुक्तता प्रमाण पत्र रायपुर में प्रदान किया जायेगा।

शिविर में भाग लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  1. जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  2. शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण पत्र
  3. आधार कार्ड
  4. मोबाइल नं.
  5. जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से है)
  6. पासपोर्ट आकार के दो फोटो
  7. पाठ्यक्रम जिसमें प्रवेश लेना चाहते हो उसका प्रवेश पत्र

Scroll to Top