शेयर करें...
सरगांव। प्रदेश में विभिन्न मुद्दों का राज्य सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार भाजयुमो ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन किया। भाजयुमो ने बढ़ रहे अपराध, लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, निर्मम हत्याएं, शहरों में लगातार हो रहे चाकूबाजी, महिलाओं व नाबालिकों से सामूहिक बलात्कार, गोलीबाजी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगांव मंडल ने नगर के अटल चौक पर दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन किया। जिसमें कार्यकर्ताओ के इकठ्ठे होने के बाद पुतला जलाया है जलाते ही पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। इस मौके पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि चार वर्षों के इस सरकार में अपराध बढ़ रहे है, अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जनता आक्रोशित है, नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध इस बात को दर्शाता है कि इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस की भुपेश सरकार की मौन सहमति है! अगर यह घटनाक्रम अगर रुकता नही है तो भाजयुमो प्रदेश में बढ़ा आंदोलन खड़ा करेगी। इस अवसर पर प्रमुख रुप से सरगांव मण्डल महामंत्री गोविंद साहू, पोषण यादव,हैप्पी हुरा, मण्डल अध्यक्ष पंकज वर्मा, असद मोहम्मद,परमानंद साहू,उदित साहू,निखिल कौशिक,गुलाब अग्रवाल, अशोक ठाकुर, सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।