छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनावी मैदान में उतार सकती है बीजेपी : दूसरी लिस्ट इसी सप्ताह, PM के दौरे के बाद नामो का ऐलान, पढ़ें पूरी जानकारी..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी इसी सप्ताह अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली है। सूची तय कर ली गई है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा दिल्ली मुख्यालय से की जाएगी।

Join WhatsApp Group Click Here

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 30 सितंबर को बिलासपुर में होने वाली है। इस सभा के बाद प्रत्याशियों की सूची का ऐलान हो सकता है। वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा अक्टूबर माह के शुरुआती सप्ताह में कर सकती है।

छग में एमपी फार्मूला हो सकता है लागू

इस बार चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दिया जा सकता है। एमपी की तर्ज पर बीजेपी प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में सांसदों को मैदान में उतार सकती है। दूसरी सूची में 28 से 30 नाम शामिल होंगे।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने मीडिया को बताया कि 21 प्रत्याशियों की सूची सबसे पहले लाकर भाजपा आगे चल रही है। परिवर्तन यात्रा में जिस तरह का समर्थन मिला है वह आने वाले दिनों में बड़े बदलाव का बड़ा इशारा है। इस सप्ताह में अन्य प्रत्याशियों की सूची भी आ सकती है।

एमपी में 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट

मध्य प्रदेश में 25 सितंबर को जारी बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम है। खास बात यह है कि 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों में मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया गया है।

पहली सूची में दिखा सेम फार्मूला

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से टिकट दिया गया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में जारी 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में महिलाओं, जातिगत समीकरणों और नए चेहरों को शामिल किया गया। यह फार्मूला एमपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में भी देखने को मिला है।

इसी महीने के आखिरी दिन आने वाले हैं मोदी

छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा की तरह मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आम सभा करते हुए इन यात्राओं का समापन किया। इसके बाद बीजेपी की दूसरी सूची जारी हो गई। छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन यात्रा खत्म होने के बाद नरेंद्र मोदी बिलासपुर पहुंच रहे हैं। यहां भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ भाजपा के 21 प्रत्याशियों की पहली सूची

  • प्रेमनगर– वर्तमान में कांग्रेस के खेलसाय सिंह विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के विजय प्रताप सिंह को हराया था। इस बार भूलन सिंह मरावी को बीजेपी ने टिकट दिया।
  • भटगांव– वर्तमान में कांग्रेस के परसनाथ राजवाड़े विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी की रजनी त्रिपाठी को हराया था। इस बार लक्ष्मी राजवाड़े को बीजेपी ने टिकट दिया है।
  • प्रतापपुर– वर्तमान में यहां से कांग्रेस के प्रेमसाय सिंह टेकाम विधायक हैं। जिन्होंने पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को हराया था। इस बार शकुंतला सिंह पोर्थे को बीजेपी ने टिकट दिया है।
  • रामानुजगंज– वर्तमान में यहां से कांग्रेस के बृहस्पत सिंह विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के रामकिशुन सिंह को हराया था। इस बार रामविचार नेताम को बीजेपी ने टिकट दिया है।
  • लुंड्रा– वर्तमान में यहां से कांग्रेस के डॉ. प्रितम राम विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के विजयनाथ सिंह को हराया था। इस बार प्रबोध मिंज को बीजेपी ने टिकट दिया है।
  • खरसिया– वर्तमान में यहां से कांग्रेस के उमेश पटेल विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी महामंत्री ओपी चौधरी को हराया था। इस बार महेश साहू को बीजेपी ने टिकट दिया है।
  • धरमजयगढ़– वर्तमान में यहां से कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया विधायक हैं। जिन्होंने लिनव बिरजु राठिया को हराया था। इस बार हरिश्चंद्र राठिया को बीजेपी ने टिकट दिया है।
  • कोरबा– वर्तमान में यहां से कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल विधायक और मंत्री हैं। जिन्होंने बीजेपी के विकास महतो को हराया था। इस बार लखनलाल देवांगन को बीजेपी ने टिकट दिया है।
  • मरवाही– वर्तमान में यहां से कांग्रेस के डॉ केके ध्रुव विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के डॉ गंभीर सिंह को हराया था। इस बार प्रणव कुमार मरपच्ची को बीजेपी ने टिकट दिया है।
  • सरायपाली– वर्तमान में यहां से कांग्रेस के किस्मत लाल नंद विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के श्याम तांडो को हराया था। इस बार सरला कोसरिया को बीजेपी ने टिकट दिया है।
  • खल्लारी– वर्तमान में यहां से कांग्रेस के द्वारिकाधीश यादव विधायक हैं। जिन्होंने बसपा की मोनिका साहू को हराया था। इस बार अलका चंद्राकर को बीजेपी ने टिकट दिया है।
  • अभनपुर– वर्तमान में यहां से कांग्रेस के धनेंद्र साहू विधायक हैं। जिन्होंने भाजपा के चंद्रशेखर साहू को हराया था। इस बार इंद्र कुमार साहू को बीजपी टिकट दिया है।
  • राजिम– वर्तमान में यहां से कांग्रेस के अमितेश शुक्ला विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के संतोष उपाध्याय को हराया था। इस बार रोहित साहू को टिकट दिया है।
  • सिहावा– वर्तमान में कांग्रेस से डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के पिंकी शिवराज शाह को हराया था। इस बार श्रवण मरकाम टिकट दी गई है।
  • डौंडीलोहारा– वर्तमान में यहां से अनिला भेड़िया विधायक और मंत्री हैं। जिन्होंने लाल महेंद्र सिंह टेकाम को हराया था। इस बार देव हलवा ठाकुर को टिकट दिया है।
  • पाटन– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से विधायक हैं। इन्होंने बीजेपी के मोतीलाल साहू को हराया था। इस बार पाटन से सांसद विजय बघेल को बीजेपी ने मैदान में उतारा है।
  • खैरागढ़– वर्तमान में कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा हैं। इन्होंने भाजपा के कोमल जंघेल को हराया था। इस बार बीजेपी ने विक्रांत सिंह को टिकट दिया है।
  • खुज्जी– कांग्रेस की विधायक चन्नी साहू हैं। जिन्होंने भाजपा के हीरेंद्र कुमार साहू को हराया था। इस बार बीजेपी ने गीता घासी साहू को टिकट दिया है।
  • मोहला-मानपुर– कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के कंचन लाल मौर्य को हराया था। इस बार संजीव साहा को टिकट दिया है।
  • कांकेर– शिशुपाल शोरी कांग्रेस के विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के हीरा मरकाम को हराया था। इस बार बीजेपी ने आशाराम नेताम को टिकट दिया है।
  • बस्तर– कांग्रेस के लखेश्वर बघेल विधायक हैं। जिन्होंने बीजेपी के डॉक्टर सुभाऊ कश्यप को हराया था। इस बार मनीराम कश्यप को बीजेपी ने मैदान में उतारा है।
Scroll to Top