शेयर करें...
बिलासपुर / तारबहार थाने के लिंक रोड निवासी शिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव को गुरुवार देर रात किसी से वाद-विवाद होते पड़ोसियों ने देखा जिसकी जानकारी पुलिस व उनके भाई अशोक श्रीवास्तव को दिया गया पुलिस व उसके भाई मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसका भाई खून से लथपथ पढ़ा था, पड़ोसियों ने बताया कि कोई हमलावर अभी-अभी दीवार फांद कर भागा है। जिसके बाद तत्काल तारबाहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
Join WhatsApp Group
Click Here
वही कुछ घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी उपेंद्र कौशिक उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उपेंद्र ने बताया कि मृतक उसकी गर्लफ्रैंड को परेशान करता था , अपने टीचर होने का फायदा उठाता था, इसलिए गुस्से में आकर उसने प्रदीप श्रीवास्तव को उसके घर जाकर मार दिया, आरोपी उपेंद्र को हिरासत में लेकर कार्यवाही किया जा रहा है।



