बड़ी खबर : वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, कई घरों के बुझे चिराग, दर्जनों जिंदा झुलसे! ख़ौफ़नाक मंजर देख कांप उठेगी रूह..

शेयर करें...

सक्ती// छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आ रही है। डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर में एक जोरदार बॉयलर ब्लास्ट हुआ। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 6 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

धमाका इतना शक्तिशाली था कि प्लांट परिसर का एक हिस्सा मलबे और धुएं के गुबार में तब्दील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बॉयलर से टरबाइन तक जाने वाली मेन स्टीम लाइन अचानक फट गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर सीधे तौर पर इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि कुछ मृतकों के जगह-जगह बिखरे पड़े हैं।

हादसे के तुरंत बाद घायलों को आनन-फानन में खरसिया और रायगढ़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई मजदूरों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में राहुल इंटरप्राइजेज के श्रमिक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जबकि मालती कंस्ट्रक्शन और पावर मेक के मजदूर भी इस भयावह घटना का शिकार हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू किया गया।

घटना के बाद प्लांट परिसर में तनाव व्याप्त हो गया और आक्रोशित श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में लंबे समय से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी और शिकायतों के बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि सूत्रों का अंदेशा है कि मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

Scroll to Top