समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मुस्लिम समाज की 1 सितंबर को रायपुर में बैठक, सुझाव हेतु शहर काजी और वरिष्ठ अधिवक्ता रहेंगे मौजूद..
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और इसके लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति को सुझाव देने के लिए रायपुर मुस्लिम समाज की ओर से एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है।

