दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर दीवाल से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत दो गंभीर घायल..
तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनोरी मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार से जा टकराई।
