अमित शाह का बड़ा ऐलान: मॉनसून में भी नक्सलियों को नहीं मिलेगा आराम, केंद्रीय गृह मंत्री का दो दिवसीय दौरा..
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस बार मॉनसून के दौरान नक्सल विरोधी अभियान नहीं रुकेगा। उन्होंने दो टूक कहा, “हर साल नक्सली बारिश के मौसम में आराम करते हैं, लेकिन इस बार हम उन्हें सोने नहीं देंगे।”

