निर्माणाधीन पुलिया से टक्कर के बाद कार में लगी आग, दो गंभीर घायल और जिंदा जल गए चार युवक..
जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 1:15 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (CG04 PJ 7460) आतुरगांव स्थित निर्माणाधीन पुल के पास पुराने पुल की कांक्रीट दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में जोरदार स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कार धू-धू कर जलने लगी।





