क्राइम ब्रांच पर गंभीर आरोप : कारोबारी की कार से 2 लाख रुपए चोरी, व्यापारी ने सौंपा सीसीटीवी फुटेज, एक आरक्षक निलंबित..
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एक शर्मनाक खबर सामने आई है। रायपुर क्राइम ब्रांच के छह पुलिसकर्मियों पर दुर्ग के एक कारोबारी की कार से 2 लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगा है। यह घटना धनतेरस की रात की बताई जा रही है।
