रासायनिक उर्वरक की कमी पर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में दो दिन का अल्टीमेटम..
खरीफ सीजन के बीच रासायनिक उर्वरकों की कमी से जूझ रहे किसानों ने रविवार को सरिया थाना पहुंचकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर आगामी दो दिनों में उर्वरक की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेंगे।



