किसानों का अल्टीमेटम खत्म : रासायनिक खाद की कमी के खिलाफ बरमकेला में आंदोलन शुरू, सुभाष चौक पर किया चक्काजाम..
बरमकेला में यूरिया खाद की कमी ने किसानों को सड़कों पर उतरने पर मजबूर कर दिया। सोमवार सुबह से ही दर्जनों गांवों के किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष चौक पर पहुंच गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन ने चक्काजाम का रूप ले लिया।

