सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप..
मामला सरगुजा जिले के कुन्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सामने आया है। यहां प्रसव पीड़ा से तड़प रही प्रसूता जब अस्पताल पहुंची, तो वहां डाॅक्टर और नर्स कोई भी नही मिला। लिहाजा हॉस्पिटल के स्वीपर ने प्रसव कराने की कोशिश की। प्रसव के दौरान बच्चा फंस गया और उसकी मौत हो गयी।

