रायपुर में शिक्षकों की 151 पदों पर होगी भर्तियां, व्याख्याता से लेकर शिक्षक व कर्मचारियों की होगी भर्तियां, देखें डिटेल्स..
रायपुर जिले के शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। जिले के 31 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 151 संविदा पदों को भरा जाएगा।


