कलेक्टर डॉ कन्नौजे और किसानों ने किया धान खरीदी का शुभारम्भ, जिले के अन्य समितियों में भी हुई खरीदी प्रारंभ..
सारंगढ़ के समीप धान उपार्जन केंद्र छिंद में खरीफ वर्ष के धान खरीदी कार्य का शुभारम्भ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, किसानों और अतिथियों ने इलेक्ट्रानिक बाँट मशीन का अगरबत्ती जलाकर और नारियल फोड़कर किया। इस दौरान किसान विषम्भर दास महंत, गनपत साहू, रामचरण साहू ने धान का तौल कराया।


