सरिया 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- नियमों को दरकिनार कर हो रहा घटिया काम..
सरिया में बन रहे 100 बिस्तर अस्पताल के निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
