लोधिया-खपरापाली मार्ग निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति..
बरमकेला ब्लॉक के लोधिया से खपरापाली तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम आज विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


