52 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सारंगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोड़म क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी महिला अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रही थी।

Join WhatsApp Group Click Here

मुखबिर की सूचना पर रेड, मौके से बरामदगी

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम गोड़म भट्ठी चौक वार्ड नंबर 10 स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। मौके पर एक महिला प्लास्टिक जरीकेन में कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ी गई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फुलबाई यादव (उम्र 52 वर्ष) बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 52 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 10,400 रुपये आंकी गई है। पूरे मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में प्र.आर.भंवरलाल काटले, आर. गौतम जांगडे़, महिला आर. शकुन्तला जायसवाल, नव आरक्षक सत्य प्रकाश, मनीष, रमेश ने अहम भूमिका निभाई। पूरी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Scroll to Top