IAS अमित कटारिया विवाद में नया मोड़, पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र,आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की अपील..
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव IAS अमित कटारिया और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बीच चल रहा विवाद अब राजनीतिक स्तर पर भी तूल पकड़ता नजर आ रहा है। रायपुर सांसद द्वारा अमित कटारिया के खिलाफ शिकायत किए जाने के बाद अब मध्यप्रदेश की पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयश्री बनर्जी ने भी मामले में हस्तक्षेप किया है।


