एंबुलेंस में ढाई करोड़ के गांजा की तस्करी, पुलिस ने 520 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी किए गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोमाखान थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एंबुलेंस कार से 520 किलो गांजा बरामद किया है।
