गोबरसिंहा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, सरपंच उज्जवल मिरी के नेतृत्व में कई निर्माण कार्य पूरे, ग्रामीणों में खुशी..
ग्राम पंचायत गोबरसिंहा में इन दिनों विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। सरपंच उज्जवल मिरी के नेतृत्व में गांव में सीसी रोड, नाली निर्माण और बाजार परिसर के मरम्मत कार्यों सहित कई बड़े निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। लगातार हो रहे इन कार्यों से ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है।
