गोबरसिंहा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, सरपंच उज्जवल मिरी के नेतृत्व में कई निर्माण कार्य पूरे, ग्रामीणों में खुशी..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// ग्राम पंचायत गोबरसिंहा में इन दिनों विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। सरपंच उज्जवल मिरी के नेतृत्व में गांव में सीसी रोड, नाली निर्माण और बाजार परिसर के मरम्मत कार्यों सहित कई बड़े निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। लगातार हो रहे इन कार्यों से ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, 10 लाख रुपये की लागत से बाजार परिसर में सीसी रोड, 10 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण, 5 लाख रुपये से बाजार परिसर शेड मरम्मत कार्य तथा 13 लाख रुपये की लागत से एक अन्य सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। इन कार्यों के पूरा होने से गांव की बुनियादी सुविधाओं में सुधार देखने को मिल रहा है।

सरपंच उज्जवल मिरी ने बताया कि पंचायत की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही गांव की समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए सबसे पहले हर मोहल्ले और आम नागरिक तक पानी बिजली और सड़क को लेकर एक विस्तृत रूप में विकास योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शेष विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा ताकि गांव को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

ग्रामीण ललिता तेजेश्वर पटेल ने कहा कि गांव में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है और बाजार क्षेत्र व मुख्य मार्गों की स्थिति बेहतर हुई है साथ ही जिस साप्ताहिक हाट बाजार परिसर जो विगत कई वर्षों से बरसात के दिनों में कीचड़ और पानी से निजात दिलाने का उपाय किया गया है जो हमारे ग्राम पंचायत गोबरसिंहा के ही नागरिक नहीं बल्कि आसपास के लगभग 20 ग्रामों के नागरिक तारीफ करते हुये नहीं थक रहे हैं।

वहीं एक और ग्रामीण मेघनाथ बरेठ ने बताया कि निर्माण कार्यों से आवागमन आसान हुआ है और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। सरपंच ने भी आश्वासन दिया है कि विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी।

Scroll to Top